एनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा
नोएडा सेक्टर-49 में स्पा सेंटरों पर छापा, 24 लोग गिरफ्तार

- नोएडा के सेक्टर-49 में स्पा सेंटरों पर छापा
- देह व्यापार के आरोप में 24 लोग पकड़े गए
- मिशन मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर कार्रवाई
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में शुक्रवार रात को तीन स्पा सेंटर पर पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने छापा मारा। छापामारी के दौरान टीम ने मौके से 24 युवक-युवतियों को पकड़ा।
स्पा सेंटर से पकड़े गए युवक-युवतियों में कुछ आपत्तिजनक हालत में भी मिले। पुलिस ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर कार्रवाई की।
पुलिस की जांच में पता चला है कि तीनों स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। सेंटर के अलावा वॉट्सएप पर फोटो आदि भेजकर डील की जाती थी।
पुलिस ने बताया कि इन स्पा सेंटरों में मसाज कराने की आड़ में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले में जांच कर रही है।



