अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

गैंगरेप के बाद जेल गए, बेल पर बाहर आए तो दोबारा की दरिंदगी… अब हो गई प्रेग्नेंट; मां ने आयोग से लगाई गुहार

यूपी की राजधानी लखनऊ में जमानत पर छूटे दुष्कर्म के एक आरोपी की शर्मनाक करतूत उजागर हुई। उसी महिला का अपहरण कर लिया और हाथ पैर बांधकर फिर दुष्कर्म किया। महिला को दुबग्गा क्षेत्र के एक गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर भाग निकला। शुक्रवार को हाथ पैर बंधी औंधी मुंह पड़ी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया है। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। देर रात आरोपी अंशू को हिरासत में ले लिया है।

मूलरूप से कानपुर दक्षिण निवासी महिला की मुलाकात चार साल पहले ककोरी थाना क्षेत्र के मौरा गांव के अंशू मौर्य उर्फ अभय से हुई थी। आरोप है कि अंशू ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर होटल ले गया। वहां नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। आरोपित ने अपनी बहन की शादी में मदद के नाम पर 5.60 लाख रुपये ले लिए। कुछ माह पूर्व उसने शादी से इंकार कर दिया। विरोध पर धमकी दी।

इसके बाद समझौते की बात करते हुए आरोपित ने 16 मार्च को घर बुलाया वहां अंशू और उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की। लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पुलिस ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ दुबग्गा थाने में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हाल ही में वह जमानत पर छूटा। इसके बाद गुरुवार को घर पहुंचा उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फिर हाथ पैर और मुंह बांध कर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया था। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि आरोपित अंशू के खिलाफ दुष्कर्म और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कोर्ट के समक्ष बयान दर्ज कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button