उत्तर प्रदेशराज्‍य

इंडिगो की फ्लाइट में चूहा, यात्रियों में हड़कंप… 3 घंटे लेट भरी उड़ान

कानपुर। कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया है। चूहे की वजह से कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को रोक दिया गया है। यात्रियों को भी नीचे उतार लिया गया। करीब तीन घंटे तक तलाश अभियान जारी रही। इस दौरान कई यात्री वापस भी हो गए। छह बजकर चार मिनट पर विमान ने उड़ान भरी।

कानपुर एयरपोर्ट में दिल्ली के लिए जाने वाली उड़ान रविवार अपने तय समय पर दोपहर 2:10 बजे आई। यहां से दोपहर 2:55 बजे यह विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी थी। यात्रियों को भी बैठाया जा चुका था। सभी यात्रियों के सवार होने पर पता चला कि विमान में एक चूहा घुस आया है। क्रू मेंबर की नजर केबिन में घूमते एक चूहे पर पड़ी।

चूहे की सूचना मिलते ही सभी 144 यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को रोक दिया गया। सभी यात्री विमान से नीचे उतारे गए। इसके बाद पूरे विमान में चूहे की तलाश के एयरपोर्ट स्टाफ को लगाया गया।

केमिकल डालकर बेहोश कर चूहा निकाला

विमान इंडिगो का है। ऐसे में टेक्निकल स्टाफ और ग्राउंड क्रू ने मिलकर विमान के हर कोने की जांच की। तीन घंटे तक चूहे की तलाश की गई। इसके बाद केमिकल डालकर चूहे को बेहोश करके बाहर निकाला गया। उड़ान के दौरान किसी तरह का खतरा न हो इसके लिए लगातार चूहे को बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा। तीन घंटे बाद निकला।

सभी यात्रियों को लाउंज में भेज दिया

यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में सुरक्षित भेज दिया गया है। देरी होने पर कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना है कि यह सब पहले से ही सुनिश्चित करना चाहिए। इस दौरान कई यात्रियों ने टिकट कैंसल करा दी और वापस चले गए। वहीं, एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि चूहे को बाहर निकाला जा चुका है। छह बजकर चार मिनट पर विमान ने उड़ान भरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button