राष्ट्रीय

7 दिन की रिमांड में भेजे गए पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को ED किया था गिरफ्तार

गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को सेशंस कोर्ट ने 7 दिन की ईडी रिमांड में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित ED कार्यालय ले जाया गया। ED की टीम अब उनसे पूछताछ कर रही है।

इससे पहले, ईडी ने शनिवार को उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास से गिरफ्तार कर लिया था।

ईडी की अलग-अलग टीमों ने सुबह सात बजे अरोड़ा के चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित सरकारी निवास के अलावा गुरुग्राम व दिल्ली स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापे मारे। चंडीगढ़ में जब टीम ने रेड की तो वह अपने घर पर ही मौजूद थे।

ईडी की टीम ने 10 घंटे की पूछताछ की

10 घंटे की जांच के बाद टीम शाम पांच बजे संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा के घर और प्रतिष्ठानों पर ईडी ने तीसरी बार और एक महीने में दूसरी बार रेड की।

जांच एजेंसी के मुताबिक, अरोड़ा और उनसे जुड़ी कंपनियों पर करीब 157.12 करोड़ रुपये की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के जरिये फर्जी एक्सपोर्ट दिखाने के आरोप हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button