अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे पर पागल बंदर ने किया हमला, अस्पताल में इलाज जारी, इलाके में दहशत

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र में बंदरों का आतंक अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक पागल बंदर ने उम्‍मा पब्लिक स्कूल के एक नन्हें छात्र पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में खौफ का माहौल फैल गया है।

घटना कैसी हुई?

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद हुई, जब बच्चा अपने घर की ओर लौट रहा था।अचानक एक बंदर ने उस बच्चे का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उसने बच्चे के पैर को जोर से काटा। बच्चे की चीख सुनकर आस-पास के लोग दौड़े और काफी संघर्ष के बाद बंदर को भगाया गया।

इलाज और बच्चे की हालत

घायल बच्चे को तुरंत मानस अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों ने जरूरी टीके और दवाइयां दीं। परिवार वालों ने बताया कि बच्चा इस घटना के बाद बहुत डर गया है, अक्सर रोता है और ठीक से नहीं बोल पा रहा।

क्या कह रहे हैं लोग?

इलाके के लोग डर से अपने बच्चों को बाहर भेजने लगे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उस बंदर को पकड़ा जाए और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

क्या कहता है वन विभाग?

वन विभाग के मुताबिक, बारिश के मौसम में तालाबों और नालों में पानी का स्तर बढ़ जाने से बंदर अक्सर इंसानी बस्तियों की ओर आ जाते हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी हमले या बंदर दिखने की सूचना तुरंत वन विभाग या पुलिस को दे। खुद से बंदर को पकड़ने की कोशिश ना करें क्योंकि इससे हादसा बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button