उत्तर प्रदेशराज्‍य

चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण ठीक नहीं… मायावती ने सियासी पार्टियों को दी सलाह, जानें क्या-क्या कहा

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर सियासी घमासान जारी है. इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिए, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं.”

उन्होंने आगे लिखा, “अयोध्या में श्रीराम मंदिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेरा-फेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गंभीर व चिंतनीय हैं. साथ ही, अब यहां मंदिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आए, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुशरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिए तो यह उचित होगा.”

राजनीतिक पार्टियों और देशवासियों से की अपील

राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से अपील करते हुए लिखा, “इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाए तो यह सही व संवैधानिक होगा. ऐसी ही अपील देशवासियों से भी है.”

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों को जेल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों को सोमवार (29 जून) को अयोध्या की एक अदालत में पेश किया गया. आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

इस मामले में सभी आरोपियों को अब 13 जुलाई को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. कोर्ट में पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है. अभी कई पहलुओं से जांच की जानी है, ऐसे में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखना जरूरी है. पुलिस ने पहले ही कहा था कि फिलहाल वह उनकी हिरासत नहीं मांगेगी, बल्कि जांचकर्ताओं द्वारा पूछताछ के लिए प्रश्नों की विस्तृत सूची तैयार करने के बाद आने वाले दिनों में हिरासत में लेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button