Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडा

Noida: थूककर पिज्‍जा तैयार कर रहा था शॉप मालिक मुजम्मिल! लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया

सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान के कर्मचारी का शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ है। कर्मचारी पर पिज्जा बेस पर थूककर उसे तैयार करने का गंभीर आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि यही पिज्जा ग्राहकों को परोसा जा रहा था, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।

यह घटना नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक पिज्जा बेस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को 10 मई को इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की।विज्ञापन

आरोपित युवक की पहचान मुजम्मिल के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने मुजम्मिल को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चौड़ा गांव में ‘पिज्जा हट’ नाम से दुकान संचालित करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। जिसमें दावा किया गया कि युवक पिज्जा बेस तैयार करते समय थूक रहा था। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button