उत्तर प्रदेशराज्‍य

UPCATET 2026 का रिजल्ट जारी, मेरठ की कीरथ-बलिया के शिवम और मऊ के अमन ने किया प्रदेश टॉप

लखनऊ: बांदा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए UPCATET-2026 (उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट) का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया. यह परिणाम प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों उनके विधानसभा स्थित कार्यालय में बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की उपस्थिति में जारी किया गया. इस अवसर पर उन्होंने परीक्षा में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

इसके साथ ही पूरी शुचिता और पारदर्शी तरीके से परीक्षा का कुशल संचालन करने तथा समयबद्ध ढंग से परिणाम जारी करने के लिए कुलपति एसवीएस राजू और उनकी पूरी टीम को विशेष रूप से बधाई दी. रिजल्ट UPCATET Exam Portal पर जाकर देख सकते हैं.

इस वर्ष UPCATET-2026 का आयोजन बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न कराया गया. इस बार प्रवेश परीक्षा प्रदेश के कुल 12 जनपदों में 17 एवं 18 जून को आयोजित की गई थी. इसमें 17 जून को आयोजित स्नातक (यूजी) प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 27 केंद्र तथा 18 जून को हुई परास्नातक (पीजी), पीएचडी एवं एमबीए की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए थे.

इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 18,827 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 90 प्रतिशत यानी कुल 16,349 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे. इस उपस्थित संख्या में से कुल 14,802 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा क्वालीफाई की है. सफल अभ्यर्थियों में 73 प्रतिशत पुरुष तथा 27 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.

विभिन्न स्तरों पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों का विवरण देते हुए बताया गया कि स्नातक (यूजी) स्तर पर कंकरखेड़ा, मेरठ की काव्य मसीह ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि कन्नौज की प्राची द्विवेदी ने द्वितीय और रामपुर के मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. परास्नातक (पीजी) स्तर पर बलिया के शिवम यादव ने प्रथम स्थान और उन्नाव की आस्था यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. इसके अतिरिक्त, पीएचडी स्तर पर मऊ के अमन सिंह ने प्रथम स्थान तथा मथुरा के अभिषेक गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय और अपने जिले का मान बढ़ाया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button