अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में होली के माहौल में खेल रहे किशोर के मुंह में धंसी सरिया, अजनारा होम्स में लापरवाही उजागर

ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार को दोस्तों के साथ होली खेल रहे 14 साल बच्चे के मुंह में सरिया घुस गया। मुंह में सरिया घुस जाने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। वहीं एक बच्चे के माथे पर सरिया लग गया

अस्पताल में भर्ती बच्चा

घटना में बच्चे की चीख पुकार सुनकर आनन-फानन में मौके पर लोग पहुंचे। उन्होंने बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि मेंटिनेंस टीम ने पौधे लगाने के बाद जानलेवा सरिया को छोड़कर रखा है, जिसकी चपेट में बच्चा आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्तों संग खेल रहा था होली

सोसायटी के निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिसर के टावर एन टावर में उमेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को रात के समय होली के अवसर पर 14 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। ओपन एरिया में हरियाली लगाने के बाद उसके चारों तरफ पतले वाले सरिया लगाए हुए हैं।

रोने की आवाज सुनकर आए लोग

आरोप है कि पार्क एरिया में लगे सरिया के कारण बच्चा हादसे का शिकार हुआ हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर पार्क एरिया में टहल रहे लोग पहुंचे और बच्चे को उठाया है। इस दौरान 14 साल के बच्चे के साथ खेल रहे एक ओर बच्चे के माथे पर सरिया लगा है। दोनों बच्चों को निवासी आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे है। हालांकि अब बच्चे की हालत में सुधार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button