‘आप सभी को मेरा शुभाशीष’, यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले CM योगी ने बढ़ाया विद्यार्थियों का हौसला

नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटमीडिएट परीक्षा-2026 की शुरुआत बुधवार को हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से हो चुकी है। सीएम योगी ने बोर्ड परीक्षा के छात्रों को शुभाशीष दिया है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘मेरे प्रिय विद्यार्थियों, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष।’
‘परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है।’
‘पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा।’
‘माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे।’
मेरे प्रिय विद्यार्थियो,
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष।
परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है।…
कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की होगी निगरानी
बता दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए 53,37,778 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रदेश के 20 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार जैमर लगाया गया है।
नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में पूरी परीक्षा के दौरान 24 घंटे सभी 8033 केंद्रों के स्ट्रांग रूमों की आनलाइन निगरानी कराई जा रही है।
परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में दोहपर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी।



