उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी के सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी और पेंशन को लेकर बड़ा अपडेट, होली की वजह से हो सकता है ये बदलाव

लखनऊ। मार्च के प्रथम सप्ताह में होली का पर्व पड़ने के कारण राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को समय से पहले वेतन देने की तैयारी कर रही है। सरकार का उद्देश्य यह है कि किसी भी कर्मचारी को आर्थिक तंगी के कारण त्योहार पर परेशानी न उठानी पड़े। माना जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किया जा सकता है।

फरवरी का वेतन मिलेगा इसी माह के अंतिम सप्ताह में

नियम के अनुसार फरवरी माह का वेतन एक मार्च को जारी किया जाता है, लेकिन इस बार परिस्थितियों को देखते हुए इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही वितरित किए जाने की संभावना है। बजट सत्र समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से वेतन भुगतान संबंधी निर्देश जारी किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार 26 या 27 फरवरी तक वेतन खातों में भेजे जाने की संभावना जताई जा रही है।

रविवार और होली को देखते हुए लिया जा सकता है निर्णय

एक मार्च को रविवार पड़ रहा है और उसके तुरंत बाद होली का पर्व है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों दोनों को राहत देने के उद्देश्य से वेतन और पेंशन का भुगतान इसी माह के अंत तक किए जाने की पूरी संभावना है। यदि आदेश जारी होता है तो लाखों कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक सुविधा मिल जाएगी और वे बिना चिंता के होली मना सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button