अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

हत्या या खुदकुशी? जंगल में पत्नी की लाश जमीन पर, पति की पेड़ से झूलती मिली

उगली थाना के उगदीवाड़ा गांव के जंगल में शनिवार को पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है आत्महत्या का। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ये है मामला- उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि उगदीवाड़ा निवासी फूलसिंह धुर्वे (38) अपनी पत्नी गीताबाई (35) के साथ शुक्रवार को दोपहर करीब 3.30. बजे घर से जंगल जाने के लिए निकला था। रात तक वापस नहीं आने पर उनकी दूसरे दिन शनिवार को तलाश की गई, तो जंगल में दोनों के शव मिले।

फंदे पर लटका था शव-पुलिस ने बताया कि फूलसिंह का शव पेड़ में फंदे से लटका मिला। करीब 30 मीटर दूर पत्नी गीता का शव पड़ा हु़आ था। हालांकि दोनों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने संभावना जताई है कि संभवत: फूलसिंह ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी होगी और बाद में खुद फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। फूलसिंह के दो बेटे और एक बेटी है। पेशे से वह किसान था। फिलहाल मौत के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button