अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मुबारिकपुर गांव, लोगों में दहशत

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ के मुबारकपुर गांव में फिल्मी अंदाज में अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. गांव की गलियों में गूंजती गोलियों का आवाजों से तहशतजता लोग अपने घरों में कैद हो गए. इस पूरी वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रो रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस के अधिकारी अपराधियों की पहचान होने का दावा करते हुए जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिले के मवाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में प्रदीप नाम का शख्स अपने घर के बाहर ट्रांसपोर्ट वाहन से पशुओं का चारा उतार रहा था, तभी गांव के ही एक युवक से रास्ते में खड़ी चारे की गाड़ी हटाने को लेकर उसका विवाद हो गया. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि युवक घर पहुंचकर अपने साथ करीब आधा दर्जन बाइक सवार हथियारबंद युवकों को साथ ले आया.

प्रदीप के घर के बाहर करीब आधा दर्जन युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और गांव में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोलियों की आवाज से गांव दहल उठा. लोग इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद भी किए हैं.

वहीं इस पूरे मामले में एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है. बहुत जल्द गिरफ्तारियां की जाएंगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की भी जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button