अपराधएनसीआरनोएडा

सावधान! मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी प्रबंधन का डेटा चोरी, ठगों ने ग्राहकों तक बनाई पहुंच

नोएडा के सेक्टर 60 स्थित अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के साथ बड़ी जालसाजी हुई है। मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी प्रबंधन का डाटा चोरी हो गया है। डाटा चोरी होने के बाद से उनके ग्राहकों को ठगी के कॉल पहुंच रहे हैं। मामले में नोएडा के साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली के रहने वाले हैं मालिक

अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के मालिक जसविंदर सिंह अहलूवालिया दिल्ली द्वारका के रहने वाले हैं। उनकी नोएडा के सेक्टर 60 में कंपनी है। वह कंपनी के ग्रुप चेयरमैन व सीईओ है। आशंका है कि किसी करीबी ने ही कंपनी के डाटा चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस का दावा है जल्द ही उसकी पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।

दूसरे शहर शिफ्ट करने वाले रहे सावधान

अग्रवाल मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी एक लॉजिस्टिक संगठन है। जो देश भर के ग्राहकों को एक स्थान से दूसरे जगह शिफ्ट होने पर उनके घरेलू सामान जैसे टीवी फ्रिज बेड समेत अन्य को पहुंचाने का काम करती है। सामान को बड़े ट्रक में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है।

1 जून से शुरू हुई ठगी की कॉल

देश भर के कई प्रतिष्ठित अधिकारी, रक्षा कर्मी, न्यायाधीश, राजनीतिक और प्रमुख नागरिक इस कंपनी के ग्राहक है। जिनके अलग-अलग शहर में ट्रांसफर होते हैं तो वह सामान शिफ्ट करने के लिए इसी कंपनी के लॉजिस्टिक का सहारा लेते हैं। उनके द्वारा कंपनी को बताया गया की 1 जून से उनके पास ठगी के कॉल आ रहे हैं। उसके बाद कंपनी प्रबंधन की तरफ से साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

दिल्ली में भी दर्ज हुई थी रिपोर्ट

नवंबर 2021 में भी दिल्ली में इसी कंपनी का डाटा चोरी होने के संबंध में केस दर्ज किया था। उस दौरान क्राइम ब्रांच ने कंपनी के ही कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला था कि वह अन्य लॉजिस्टिक संगठन व साइबर ठगों को चोरी का डाटा उपलब्ध कराता था। इसके बदले उसके एक्सिस बैंक के खाते में हर महीने 18000 रुपए आते थे। दिल्ली पुलिस ने डाटा चोरी के लिए इस्तेमाल किए गए आईफोन 7 को भी आरोपी के कब्जे से बरामद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button