अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

मथुरा का सपा नेता अलीगढ़ से गिरफ्तार, महिला बैंक कर्मचारी को परेशान करने का लगा है आरोप

मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव राजन रिजवी को एक महिला बैंक कर्मचारी को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला बैंक कर्मचारी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अलीगढ़ के क्वार्सी इलाके से दबोचा. आरोपी महिला का निजी मोबाइल नंबर हासिल कर उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था, उसका पीछा कर रहा था और घर की रेकी भी कर रहा था. 27 सितंबर को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

अश्लील मैसेज भेजने और रेकी करने का आरोप

सहायक पुलिस अधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि महिला बैंक कर्मचारी ने राजन रिजवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि आरोपी लगातार महिला का पीछा कर रहा था और उसके घर की रेकी भी कर रहा था. आरोपी के इस बर्ताव से महिला के लिए काम करना मुश्किल हो गया था.

अलीगढ़ के क्वार्सी से हुई गिरफ्तारी

महिला की शिकायत पर मथुरा के थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सपा नेता राजन रिजवी को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया.

आईएएस बनवाने के लालच वाली चैट हुई थी वायरल

इस मामले में राजन रिजवी और पीड़ित महिला के बीच बातचीत की कथित चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. चैट में महिला को आईएएस बनवाने का लालच देने की बात भी सामने आई थी. इसी वायरल चैट के बाद मामला काफी चर्चा में आया था.

सपा नेता का वायरल चैट 

सपा नेता के भेजे गए मैसेज का टेक्स्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लिखा था- ‘पायल मैडम नमस्ते, अगर मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है तो आपसे माफी मांगता हूं… आप एक एक्स्ट्रा औरा वाली महिला हैं. खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है और अपने काम में माहिर यानी आप कम्प्लीट वुमन हैं. मुझे आपकी पर्सनालिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती. अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा. उम्मीद करता हूं आप मेरे प्रति दिल में पॉजिटिव वाइब्स रखोगी एवं ब्लेसिंग्स दोगी.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button