मुरादाबाद में डूडा कार्यालय के संविदा कर्मचारी की कार में गोली मारकर हत्या, घर से महज 150 मीटर की दूरी पर वारदात

मझोला के नया मुरादाबाद में बृहस्पतिवार की देर रात करीब ढाई बजे डूडा के संविदा कर्मी हर्षित ठाकुर (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे हर्षित का शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़ी कार की ड्राइविंग सीट पर पड़ा मिला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हमलावरों ने हर्षित की कार के शीशे भी चकनाचूर कर दिए थे। घटना के समय वह अपने दोस्त आकाश मिश्रा को छोड़कर घर लौटते रहे थे। इसी दौरान आई-10 कार से आए हमलावरों उन्हें घेर लिया और गर्दन के पास गोली मार दी।विज्ञापन
पुलिस हर्षित के दोस्त आकाश मिश्रा समेत अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर दस निवासी महेंद्र सिंह प्रकाश नगर में तथा उनकी पत्नी घर पर ही परचून की दुकान चलाती है।
महेंद्र सिंह का इकलौता बेटा डूडा में संविदा कर्मी था। बुधवार रात वह अपने दोस्त आकाश मिश्रा के साथ कार से घूम रहा था। दो बजे तक दोनों साथ रहे इसके बाद हर्षित ने अपनी वर्ना कार से आकाश को उसके घर प्रकाश नगर लाइन पार में छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने घर लौट रहा था।
घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर आई-10 कार से आए हमलावरों ने ओवरटेक कर हर्षित की कार रुकवा ली और शीशा तोड़कर हर्षित की दायी साइड में गर्दन के पास गोली मारी गई। सुबह करीब साढ़े 4 बजे घटनास्थल के पास ही गणेश चतुर्थी की पूजा की तैयारी चल रही थी।
इसी दौरान उन्होंने देखा कि कार में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कार में डाइविंग सीट में खून से लपथपथ हालत में पड़े हर्षित को पास में ही निजी अस्पताल में पहुंचा गया। एसपी सिटी और सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
परिवार से बातचीत की तो पता चला कि वह अपने साथी आकाश मिश्रा के पास रात मौजूद था। पुलिस ने आकाश मिश्रा को उठा लिया उससे पूछताछ की। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की चार टीमें केस में काम कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
जबड़ा उठाकर बाहर निकल गई गोली
मझोला थाने की पुलिस ने हर्षित के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया। जिससे पता चला है कि उससे एक गोली लगी थी। गोली हर्षित के गर्दन पर दायी साइड से मारी गई थी जो जबड़ा उड़ाते हुए बायी गाल के पास से निकल गई थी।



