मनोरंजनसिनेमा

दोबारा मां बनेंगी कियारा आडवाणी, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग किया सेकंड प्रेग्नेंसी का एलान, सेलेब्स-फैंस दे रहे बधाई

बधाई हो! एक्ट्रेस कियारा आडवाणी दूसरी बार मां बनने वाली हैं. 7 अक्टूबर को उन्होंने फैंस को ये गुडन्यूज दी है. इंस्टा पर कियारा और सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. कपल ने बेबी शॉक्स की फोटो पोस्ट की है. खास बात है कि शॉक्स को उनकी बेटी ने अपने हाथों में पकड़ा हुआ है.

कियारा-सिद्धार्थ फिर बनेंगे पेरेंट्स

कियारा और सिद्धार्थ ने जॉइंट कैप्शन में लिखा- एक बार फिर से जिंदगी के सबसे बड़े गिफ्ट से हम नवाजे गए हैं. हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है. सोशल मीडिया पर जैसे ही कियारा की प्रेग्नेंसी की न्यूज ब्रेक हुई, बधाइयों की बौछार लग गई. सेलेब्स और फैंस ने ढेरों बधाई दी है. भूमि पेडनेकर, मुकेश छाबड़ा समेत कई सितारों ने कियारा और सिद्धार्थ को गुड विशेज दी हैं.

सबसे खास बात ये है कि कियारा ने जिन बेबी शॉक्स को बेटी को पहनाकर उसके जन्म की न्यूज दी थी. उन्हीं शॉक्स को बेटी के हाथों में पकड़ाकर सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस की है.

कियारा की प्रेग्नेंसी का हिंट उन्हें अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में देखने के बाद मिला था. कार्यक्रम में कियारा साड़ी में पहुंची थीं. उनका बढ़ा हुआ वजन देखकर लोगों के बीच बातें बन रही थीं. किसी ने कहा था कि कियारा सेकंड टाइम प्रेग्नेंट लग रही हैं. तो कुछ लोगों ने कयास लगाए कि शायद किसी रोल के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया है. खैर, अब सच सबके सामने आ गया है. कियारा की प्रेग्नेंसी न्यूज सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.

हाल ही में इंडस्ट्री की एक और हीरोइन मां बनी हैं. दीपिका पादुकोण ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया है. अब इंडस्ट्री की एक और हीरोइन ने प्रेग्नेंसी की न्यूज दी है. कियारा ने 2023 में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी की थी. 2025 में उनके घर नन्ही परी सरायाह आई थी.

वर्कफ्रंट पर कियारा की पिछली रिलीज मूवी टॉक्सिक थी. इसमें उनके अपोजिट यश थे. फिल्म को लेकर काफी हाईप था, लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली. निगेटिव रिव्यू इस फिल्म को ले डूबे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button