मनोरंजनसिनेमा

अक्टूबर में किस दिन आएगा विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ का ट्रेलर, मेकर्स ने रिलीज डेट से उठाया पर्दा

साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ियों में शुमार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. ये जोड़ी जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में दिखेंगी जो इसी महीने रिलीज होने वाली है. फिलहाल फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और अब मेकर्स ने बता दिया है कि आखिर इसका ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा?

कब आएगा ‘रणबाली’ का ट्रेलर?

रणबाली एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें विजय एक योद्धा के किरदार में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए नजर आएंगे. कुछ दिनों पहले इसका टीजर जारी किया गया था जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. वहीं अब ट्रेलर रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म रणबाली का ट्रेलर 8 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है. मैथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर विजय का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरकार 8 अक्टूबर को लोककथा का खुलासा होगा. ‘द लेजेंड ऑफ़ द कर्सड लैंड’ (शापित भूमि की गाथा) की शुरुआत होगी. 8 अक्टूबर को रणबाली का ट्रेलर.’

कब रिलीज होगी ‘रणबाली’?

रणबाली 16 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी. इस फिल्म का डायरेक्शन राहुल सांकृत्यायन ने किया है. मैथ्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही रणबाली को भूषण कुमार, वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने प्रोड्यूस किया है. इसमें हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू एक निर्दयी और खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे.

तीसरी बार बनेगी रश्मिका-विजय की जोड़ी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पहली बार स्क्रीन फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के जरिए शेयर की थी. साल 2018 में आई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी और कहा जाता है कि इसी के सेट पर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे. कपल ने साथ में दूसरी फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ की थी.

साल 2019 में रिलीज हुई डियर कॉमरेड ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया था और ये जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा बन गई. जबकि अब रणबाली के जरिए विजय और रश्मिका तीसरी बार स्क्रीन पर साथ नजर आने वाले हैं. ये दोनों की ओवरऑल तीसरी और शादी के बाद साथ में पहली फिल्म होगी. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button