अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में 1500 रुपये के विवाद में साथी की हत्या, पत्थर से वार कर नाले में फेंका शव

नोएडा: नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में सेक्टर-64 से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. महज़ 1500 रुपये के विवाद में एक युवक ने अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी.

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, मृतक राहुल (35) और आरोपी रविंद्र दोनों फुटपाथ पर रहते थे और एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे. गुरुवार सुबह करीब 9 बजे, दोनों के बीच 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा शुरू हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रविंद्र ने अचानक राहुल के सिर पर बड़े पत्थर से वार कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद भी वह नहीं रुका. रविंद्र ने लहूलुहान राहुल को पास के नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

आसपास से गुजर रहे लोगों ने नाले में पड़े शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी रविंद्र को मौके से हिरासत में ले लिया गया.

पुलिस क्या कह रही है?

पुलिस का कहना है कि यह घटना पैसों के विवाद से शुरू होकर हत्या तक पहुंच गई. अधिकारियों के अनुसार, मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है. दोनों के रिश्तों का इतिहास और घटनास्थल से मिले सबूत भी जांच के दायरे में है. इसके अलावा पुलिस अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button