एनसीआरगाजियाबाद

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व वन अधिकारी डॉ अनूप सिंह ने एक पेड़ गुरू के नाम अभियान के तहत श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पौधरोपण किया

नगर आयुक्त व वन अधिकारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीमहंत नारायण महाराज का आशीर्वाद भी लिया
महाराजश्री की प्रेरणा से एक पेड़ गुरू के नाम अभियान के तहत दिल्ली-एनसीआर में सवा लाख पौधे लगाए जाएंगे

गाजियाबादः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने दिल्ली-एनसीआर में एक पेड़ गुरू के नाम अभियान की शुरूआत की है। अभियान का शुभारंभ उन्होंने बुधवार को श्री दूधेध्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में पौधरोपण किया था। महाराजश्री की प्रेरणा से गुरूवार को नगर निगम के आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व नगर निगम में वन अधिकारी डॉ अनूप सिंह ने पौधरोपण किया। पौधरोपण से पूर्व नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व वन अधिकारी डॉ अनूप सिंह ने मंदिर में भगवान दूधेश्वर की पूजा-अर्चना कर उनका अभिषेक किया व महाराजश्री से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। पौधरोपण नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, वन अधिकारी डॉ अनूप सिंह, स्वामी रमेशानंद गिरि आचार्य रोहित त्रिपाठी आचार्य नित्यानंद ने मंदिर की फुलवारी में किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर देश भर में मां के सम्मान में एक पेड़ मां के नाम से अभियान चलाया जा रहा है। प्रकृति भी हमारा मां की तरह ही पालन-पोषण करती है। अतः उसकी रक्षा करना हम सभी का कर्त्तव्य है। प्रकृति की रक्षा होगी, तभी हमारी रक्षा हो सकेगी। अतः पर्यावरण संरक्षण के अभियान को और गति देने के लिए दिल्ली संत महामंडल की पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरि महाराज, महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री व जूना अखाडे के सचिव श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज व दिल्ली संत महामंडल के कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज समेत सभी पदाधिकारियों से विचार.विमर्श कर दिल्ली-एनसीआर में एक पेड़ गुरू के नाम से भी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान का शुभारंभ बुधवार से हो चुका है। अभियान के तहत गुरूवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक व नगर निगम में वन अधिकारी अनुप सिंह ने मंदिर में पौधरोपण किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि महाराजश्री का एक पेड़ गुरू के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण में अहम साबित होगा क्योंकि भारत में सभी के गुरू हैं और सभी अपने गुरू के नाम पर एक-एक पौधा लगाएंगे तो देश से प्रदूषण की समस्या ही श्खत्म हो जाएगी और वातावरण पूरी तरह से साफ व शुद्ध हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button