उत्तराखंडराज्‍य

दिवाली से पहले उत्तराखंड के कर्मचारियों को तोहफा, DA बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

देहरादून। दीपावली से पहले धामी सरकार ने उत्तराखंड के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया है। धामी सरकार ने गुरुवार को महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

अब राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। वहीं बढ़ी हुई दर एक जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।

बता दें कि भारत सरकार ने सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की वृद्धि की थी। जिसे 1 जुलाई, 2026 से 63 प्रतिशत किया गया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ ही स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों तथा यूजीसी वेतनमान में कार्यरत पात्र कार्मिकों को इसका लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button