अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

लंदन टूर पर जा रहे थे आगरा के पत‍ि-पत्नी, आखि‍री बार भाई से कॉल पर हुई थी ये बात

आगरा: गुजरात के अहमदाबाद में हुए हादसे के शिकार हुए प्लेन में आगरा का दंपती भी सवार था. आगरा के अकोला निवासी नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया प्लेन में मौजूद थे. नीरज लवानिया अहमदाबाद के बड़ोदरा में प्राइवेट जॉब करते थे. वो अपनी पत्नी के साथ टूर पर लंदन जा रहे थे.

क्रैश हुए प्लेन में नीरज लवानिया की मौजदूगी की खबर जैसे आगरा पहुंची, उनके घर परिजनों का तांता लग गया. स्थानीय सांसद राजकुमार चाहर भी नीरज के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की.

आगरा के अकोला निवासी सतीश लवानियां ने बताया कि छोटे भाई नीरज लवानियां बड़ोदरा में एसी नेल्सन (अब नेल्सन आइक्यू) कंपनी में मैनेजर पद पर वड़ोदरा में कार्यरत हैं. नीरज लवानिया वड़ोदरा की फेदर स्काई विलास कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं. सतीश लवानियां ने बताया कि भाई नीरज 10 दिन की लंदन यात्रा पर गुरुवार सुबह घर से निकले थे.

हेल्प लाइन नंबर पर नहीं मिली जानकारी: घर पर 15 वर्षीय बेटी अपनी नानी के पास रह गई थी. नीरज सुबह नौ बजे नीरज और उसकी पत्नी अर्पणा लवानियां टैक्सी से एयरपोर्ट के लिए गए. भाई नीरज ने उनको कॉल करके एयरपोर्ट पर पहुंचने की जानकारी दी थी. इसके बाद भाई नीरज और उसकी पत्नी अर्पणा लवानियां से संपर्क नहीं हुआ है. दोनों को एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन जाना था. यही फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है. हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया. मगर, अभी तक भाई नीरज और अर्पणा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

दंपति की थी 38 और 39 नंबर सीट: सतीश लवानियां ने बताया कि अहमदाबाद में जो एयर इंडिया का प्लैन क्रैश हुआ है. उसके यात्रियों की सूची में भाई नीरज और उनकी पत्नी अर्पणा का नाम 38 और 39 नंबर बुक थी. हादसे की सूचना पर रिश्तेदारों के साथ बेटी भी एयरपोर्ट पर पहुंची है. मगर, भाई नीरज और उसकी पत्नी अर्पणा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है. बेटी और रिश्तेदार वहीं पर रुके हैं.

भाजपा सांसद पहुंचे परिवार से मिलने: अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश होने और उसमें अकोला के नीरज लवानियां और उनकी पत्नी अर्पणा लवानिया के लंदन टूर पर जाने की जानकारी होने पर ग्रामीण परिवार से मिलने पहुंचे. नीरज लवानियां के पैतृक घर पर परिजन, पडोसी और रिश्तेदार पहुंच रहे हैं. आसपास के गांवों से भी लेाग नीरज लवानियां के घर पर पहुंच रहे हैं.

फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर भी अकोला में नीरज लवानिया के घर पर पहुंचे. उन्होंने घर पर मौजूद परिजन से बात की. इसके साथ ही नीरज लवानियां के भाई सतीश लवानिया से मामले की जानकारी ली. भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि इस बारे में नीरज लवानियां और उनकी अर्पणा लवानियां की हालत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. सरकार हर परिवार के साथ है. इस हादसे में हमें चमत्कार की उम्मीद है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button