उत्तर प्रदेशराज्‍य

सामने आई प्रतीक यादव के मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, किस कारण गई जान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में आज सुबह मौत हो गई. प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. हर कोई पोस्‍टमार्टर रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. तरह-तरह के दावे से अब पर्दा हट चुका है.

यह है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में

दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया, जिसके बाद artitery और लंग्स में इंफेक्शन हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मौत हो गई. हालांकि, मौत की असली वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो सकी है. इसी कारण डॉक्टरों ने आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है. साथ ही हार्ट को भी रख लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सके.

3 डॉक्टरों ने की जांच

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक पोस्टमॉर्टम के दौरान शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले. डॉक्टरों ने चेस्ट का एक्स-रे भी कराया. पोस्टमॉर्टम के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया था. डॉक्टर मौसमी सिंह के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया में फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप कुमार रायपुरिया और डॉक्टर फातिमा हर्षा भी शामिल रहे. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई.

राजनीति से रहते थे दूर

प्रतीक यादव राजनीति से दूर जिम और रियल एस्टेट के बिजनेस में थे. हाल ही में वो मुंबई से काफी दिनों तक इलाज कराकर लौटे थे. तीन दिन पहले भी उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें डायबिटीज, बीपी, सांस फूलने के साथ-साथ फेफड़ा में खून जमने की शिकायत भी थी. तब छुट्टी मिलने से पहले ही वो घर चले गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button