Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा

“नोएडा में सीएम योगी का आगमन, शादी समारोह और युवराज केस पर बारीकी नजर”

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को नोएडा पहुंचेंगे।
  2. सेक्टर-29 में शादी समारोह में शामिल होंगे सीएम।
  3. युवराज मामले की एसआइटी रिपोर्ट पर बयान संभावित।

नोएडा। प्रदेश के मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को नोएडा में होंगे। वे सेक्टर-29 में एक शादी समारोह में शामिल होंगे। उनके आगमन पर सभी की नजर है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सख्त कर दिए हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।

युवराज की मौत के बाद मुख्यमंत्री पहली बार नोएडा आ रहे हैं। मामले में एसआइटी की जांच रिपोर्ट अभी तक लंबित है। लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर सेक्टर-38 ए में हैलीपेड बनाया गया है। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए वे सेक्टर-29 में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचेगे। संभवत: दोपहर बाद दो से तीन बजे तक सीएम शहर में पहुंच सकते हैं।

पार्टी नेता, कार्यकर्ताओं समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। बीते दिनों सेक्टर-150 में बेसमेंट के लिए खादे गए गड्ढे में डूबकर युवराज की मौत के मामले में एसआइटी ने जांच की थी।

इस जांच की रिपोर्ट अभी तक लंबित है। एसआइटी का गठन सीएम के आदेश पर हुआ था। उम्मीद है कि युवराज प्रकरण और एसआइटी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण बयान दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button