मनोरंजनसिनेमा

जया बच्चन के पैपराजी को लेकर कमेंट पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया सपोर्ट, बोलीं- ‘अगर उन्हें यह पसंद नहीं है तो पैपराजी को…’

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन पिछले कुछ वक्त से पैप्स को लेकर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग जया बच्चन की आलोचना कर रहे हैं। हालांकि, इन आलोचनाओं के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने जया बच्चन को सपोर्ट किया है। सुनीता ने कहा कि अगर जया जी को नहीं पसंद है तो पैप्स को वैसा नहीं करना चाहिए।

अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता फैंस की तरफ से पूछे गए कुछ सवालों का जवाब देती हैं। एक फैन ने उनसे पूछा कि वो हमेशा पैप्स के साथ मजे करती हैं और उन्हें मिठाइयां देती हैं। वहीं, जया बच्चन अक्सर पैप्स को इंसल्ट करती हैं, ऐसा क्यों होता है?

जया बच्चन के बारे में क्या बोलीं सुनीता?

इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, “देखो, हर किसी का अपना सोचने का तरीका होता है। जया मैम परेशान हो रही होंगी। मैं उनके बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं। वो बहुत बड़ी हैं। उन्हें ये पसंद नहीं आएगा। तो अगर उन्हें ये नहीं पसंद है, तो पैपराजी को ऐसा नहीं करना चाहिए।”

सुनीता बोलीं- जया जी को प्यार करती हूं और हमेशा करूंगी

सुनीता ने आगे कहा, “देखो, मैं हर किसी के साथ मजे करती हूं। मुझे ऐसा लगता है मैं सुबह उठूं और मजे करूं क्योंकि जीवन में और कुछ भी नहीं है। एक ही लाइफ है। बहुत मुश्किल होता है इंसान के रूप में जन्म लेना। आपको अपना जीवन मुस्कुराकर जीना होगा। लड़ाई-झगड़े में कुछ नहीं रखा है। अंत में हम सभी को ऊपर जाना है। तो अपना जीवन मु्स्कुराकर जियो। अगर जया जी को नहीं पसंद है, तो मैं उनके बारे में कुछ कह नहीं सकती। मैं जया जी को प्यार करती हूं और हमेशा प्यार करूंगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button