अंतर्राष्ट्रीय

ईरान की मिसाइलें अमेरिकी ठिकानों के लिए ‘गंभीर खतरा’, खाड़ी देशों के सहयोगियों ने अमेरिका को दी चेतावनी

अमेरिका (United States Of America) और ईरान (Iran) के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका अभी भी बरकरार है। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के पास शक्तिशाली नौसेना बेड़ा तैनात कर दिया है जिससे ज़रूरत पड़ने पर कभी भी हमला किया जा सके। मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी ठिकानों पर मौजूद सैनिक भी अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच बातचीत हो रही है जिससे शांति से मामला सुलझाया जा सके। इसी बीच गल्फ में अमेरिका के साथियों ने उसे एक बड़े खतरे के बारे में चेताया है।

ईरान की मिसाइलों से अमेरिका को खतरा

गल्फ में अमेरिका के साथियों ने उसे ईरान की मिसाइलों के खतरे को चेताया है। गल्फ में अमेरिकी साथियों ने साफ कर दिया है कि अगर अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई की, तो ईरान की सेना के पास भी क्षमता है और उसकी मिसाइल मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकती हैं, जिससे अमेरिका को जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है।

ईरान के पास हथियारों का बड़ा भंडार

पिछले साल जून में हुई जंग में इज़रायल (Israel) ने ईरान के हथियारों के भी कई ठिकानों को निशाना बनाया था, जिससे ईरान को काफी नुकसान हुआ था। इसके अलावा इज़रायल और अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर भी भारी बमबारी की थी। हालांकि अभी भी ईरान के पास हथियारों का बड़ा भंडार है। ईरान के पास कई मिसाइलें और लॉन्चर्स हैं, जिनका इस्तेमाल अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा ईरान के पास मिसाइल प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर के कई पार्ट्स हैं, जिनकी मदद से नई मिसाइलें भी बनाई जा सकती हैं।

ईरान की सेना है तैयार

गौरतलब है कि अमेरिकी खतरे को देखते हुए ईरान की सेना पिछले कुछ समय से जंग की तैयारी कर रही है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की स्थिति में ईरान की सेना भी मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button