अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करना पड़ा भारी, आरोपी मुठभेड़ में घायल

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलहदादपुर निवासी विशाल सिंह (22) के रूप में हुई है। वहीं उसका दूसरा साथी अनुराग फरार हो गया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार जून माह में कुछ लोगों ने एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर उसका वीडियो बना लिया था। पीड़िता लोक-लाज के कारण चुप रही। इस बीच सरहंग किस्म के आरोपियों ने बीते 11 अगस्त को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पीड़िता की मां की शिकायत पर दोस्तपुर थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी दुर्गापुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भागने की योजना बना रहे हैं।

जांच मेंं जुटी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस की घेराबंदी पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल सिंह के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरा आरोपी अनुराग मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button