Breaking Newsएनसीआरगाजियाबादग्रेटर नोएडा
“दादरी में ट्रांसपोर्टर के घर 6 लाख और जेवरात चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

दादरी । तीन दिन पहले पुराना कटहैरा रोड पर ट्रांसपोर्टर के घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 6 लाख रुपए चोरी करने वाले दो संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। दस फरवरी की शाम को ट्रांसपोर्ट कारोबारी सजौरा परिवार के साथ शादी में गए थे। चोरों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और 6 लाख रुपए नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि चोरी की घटना में कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



