यूपी टीईटी 2026 में बड़ा बदलाव, अब EWS अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आरक्षण का फायदा

UPTET 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीईटी 2026 के नोटिफिकेशन में तीन बदलाव किया है. जिससे प्रदेश के 50 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है. अब वे यूपी टीईटी परीक्षा दे सकेंगे. आयोग ने नया नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी किया. नोटिफिकेशन के अनुसार, अब टीईटी परीक्षा वे शिक्षक भी दे सकेंगे जिनके पास टीईटी में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता नहीं है.
अब यूपी टीईटी परीक्षा बीएड और बीटीसी कर रहे छात्र भी दे सकते हैं. हालांकि बीएड पास अभ्यर्थियों को सिर्फ उच्च प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 6 से 8 तक) की ही टीईटी परीक्षा देने की अनुमति दी गई है.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 परीक्षा का कार्यक्रम 20 मार्च को घोषित किया था. यह परीक्षा चार साल बाद होने जा रही है. शिक्षक बनने के सपने देख रहे युवाओं को इसका लंबे समय से इंतजार था. इस बार हो रही यूपी टीईटी परीक्षा के लिए 15-20 लाख आवेदन का अनुमान है. जिसमें प्रदेश के 1.86 लाख ऐसे टीचर भी शामिल हैं, जो अब तक टीईटी पास नहीं कर सके हैं. इन शिक्षकों के सामने अपनी नौकरी बचाने की चुनौती है. अगर सितंबर 2027 तक टीईटी पास नहीं किया तो नौकरी छिन जाएगी.
यूपी टीईटी 2026 में तीन बड़े बदलाव
सभी शिक्षक यूपी टीईटी के लिए पात्र- सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर 2025 के फैसले से प्रभावित प्रदेश के सभी सहायक अध्यापक टीईटी परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. आयोग ने कहा है कि उनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में बदलाव किए जाएंगे.
बीएड या टीचर्स ट्रेनिंग कर रहे छात्र भी कर सकते हैं आवेदन- सुप्रीम कोर्ट के आदेश और NCTE की ओर से 4 अगस्त 2022 को जारी स्पष्टीकरण के अनुसार बीएड/टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के फाइनल ईयर स्टूडेंट या कर चुके स्टूडेंट ही यूपी टीईटी दे सकते हैं. अब आयोग ने बीएड और टीचर्स ट्रेनिंग वालों को भी परीक्षा देने की छूट दे दी है.
बीएड वाले छात्र प्राथमिक स्तर की टीईटी से बाहर- आयोग ने मूल विज्ञापन में बीएड वालों को प्राथमिक शिक्षक (पेपर-1) के लिए टीईटी देने की अनुमति शर्त के साथ दी थी. उन्हें नियुक्ति के बाद दो साल के भीतर एसबीटीसी का 6 महीने का ब्रिज कोर्स करना अनिवार्य था. अब आयोग ने इस बिंदु को हटा दिया है. हाईकोर्ट/सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद अब बीएड वाले सिर्फ उच्च प्राथमिक स्तर के लिए ही टीईटी दे सकते हैं.



