अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: आबकारी विभाग व थाना 135 एक्सप्रेसवे पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी संतरा मसालेदार ब्राण्ड देशी शराब धारिता180 ml के131 पौव्वे हरियाणा

उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर के निर्देशन में,जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर के नेतृत्व में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में दिनांक07/12/2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 शिखा ठाकुर मय स्टाफ एवं थाना135 एक्सप्रेस वे संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थाना 135 एक्सप्रेस वे स्थित पुस्ता मार्ग पर ग्राम नगली पुस्ता कट पर दो अभियुक्तो रोहित अवाना पुत्र हृदय सिंह एवं रूपेश कुमार पुत्र आनंद को गाड़ी नम्बर DL1ZD0429 मारुति सुजुकी डिज़ायर टूवरेस्ट में संतरा मसालेदार ब्राण्ड देशी शराब धारिता180 ml के131 पौव्वे हरियाणा में बिक्री हेतु अनुमन्य अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं अन्तर्गत थाना 135 एक्सप्रेस वे में अभियोग पंजीकृत किया गया।*
इस अभियान में आबकारी विभाग ने जिस तेजी, सतर्कता और दक्षता के साथ अवैध शराब की आपूर्ति को रोकने का कार्य किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम लगातार जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी अभियान चला रही है, जिसके परिणामस्वरूप तस्करों में स्पष्ट रूप से हड़कंप मचा हुआ है आबकारी विभाग की यह पुलिस-प्रशासन समन्वयित कार्यवाही न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि जनपद में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्तर पर पनपने न पाए।



