Breaking Newsएनसीआरग्रेटर नोएडानोएडा

“Noida में वेलेंटाइन डे पर डेथ मिस्ट्री: 15 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत”

नोएडा  : वेलेंटाइन डे पर दिल्ली से सटे नोएडा में एक कार में युवक-युवती की डेथ मिस्ट्री में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. कार में युवक और युवती की गोली लगी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पिछले करीब 15 साल से रिश्ते में थे और शादी को लेकर विवाद चल रहा था.

जानकारी के अनुसार मृत युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. वहीं युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे और रिलेशनशिप में थे.

आखिरी मैसेज से खुला राज

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों एक दिन पहले ही अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे. दोनों के परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसी बीच नोएडा में एक कार के अंदर दोनों के शव मिले. मौके पर युवक के हाथ में पिस्टल मिली, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गोली मारी गई और बाद में युवक ने खुद को गोली मार ली.

15 साल से रिलेशनशिप में थे मृतक युवक-युवती

जांच में यह भी सामने आया है कि युवक ने युवती को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे. युवक का दावा था कि युवती ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. यह घटना पूरे नोएडा में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button