अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बहु ने प्रेमी के साथ मिलकर की ससुर की हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हत्या का एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक ससुर को उसकी ही पुत्रवधु ने मौत के घाट उतार दिया। इसमें उसका साथ उसके प्रेमी ने दिया। हत्याकांड का कारण महिला को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना बताया जा रहा है। ससुर ने जब बहू और उसके प्रेमी को एक साथ देखा तो उन्हें लगा कि अब खेल सामने आ जाएगा। ऐसे में उन्होंने हत्या की साजिश रच डाली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के नगर के मोहल्ला चौधरी खेल में निवासी मुरारी लाल पुत्र राजवीर सिंह ने घटना के बारे में थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल देर शाम पिता राजवीर सिंह (उम्र 60 वर्ष) अपने घर पहुंचे थे। घर पर पहले से मौजूद युवक पवन पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम उमरारा मौजूद था।

मुरारी लाल ने कहा कि पवन अक्सर घर आता-जाता रहता था। मेरे पिता ने पवन को पिंकी (पत्नी हर्षवर्धन) के साथ आपत्तिजनक स्थिति देख लिया। मेरे पिता राजवीर सिंह ने जब इसका विरोध किया, तो पवन ने गुस्से में आकर उन्हें जोर से धक्का दे दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

परिवार वालों का कहना है कि आरोपी युवक जब घर से भाग रहा था तो उसकी फोटो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पांचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डायल-112 को मामले की सूचना प्राप्त हुई। नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी पवन को हिरासत लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button