उत्तर प्रदेशराज्‍य

कानपुर पुलिस में सख्ती: फोन नहीं उठाने पर थाना प्रभारी की वायरलेस पर लगी क्लास!

कानपुर। पुलिस कमिश्नर ने पनकी थाना प्रभारी के बिना पूर्व सूचना अवकाश पर जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय से कई बार फोन किए जाने के बावजूद थाना प्रभारी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद वायरलेस सेट के माध्यम से संदेश भेजकर सवाल किया गया कि इंस्पेक्टर किसके आदेश पर अवकाश पर गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. विपिन ताडा के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। साथ ही, स्पष्टीकरण देने तक थाने में आमद दर्ज नहीं कराने को कहा गया।
पुलिस महकमे में स्पष्ट संदेश: अनुशासन और जवाबदेही में लापरवाही बर्दाश्त नहीं!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button