अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में कार डिवाइडर से टकराई

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. उनके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई.

अबान अहमद की मौत, तीन लोग घायल

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया. मृतकों में अबान अहमद की पहचान की गई है. हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है.

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे थे अबान

अबान अहमद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटों में से एक था. उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था. बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को बाल संरक्षण गृह से रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में दिया गया था.

अतीक अहमद का बेटा अली 2025 से झांसी जेल में बंद

अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. बताया जा रहा है कि अबान समेत परिवार के लोग उसी से मिलने झांसी जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button