उत्तर प्रदेशराज्‍य

वाराणसी से पुणे के लिए चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, 28 को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रेल यात्रियों को भी बड़ा तोहफा देंगे। यह उपहार वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या को मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस 22589/22590 के रूप में गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों को सस्ती सेवा का उपहार देंगे। इसके संचालन से महाराष्ट्र के बीच ट्रेन में भीड़ होगी। वाराणसी से हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22589 और हडपसर से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22590 के तौर पर रोज चलेगी।

बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

बनारस-हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस 18 स्टेशनों पर रुकेगी। बनारस स्टेशन से ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी स्टेशन, मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा और फिर महाराष्ट्र में भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपारागांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन तक जाएगी।

हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस

हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन रोजाना होगा। ट्रेन में स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास समेत कुल 22 कोच होंगे। बनारस और हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस के कुल चार रेक तैनात किए जाएंगे। ट्रेन संख्या 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत ट्रेन वाराणसी से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और हडपसर रात 12:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22590 हडपसर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे बनारस पहुंचेगी।

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत

अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के रेल यात्रियों को राहत देगी। ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) तक चलेगी। इसके स्टॉपेज में अयोध्या धाम और प्रयागराज जंक्शन शामिल हैं। 22 कोच (सामान्य और स्लीपर क्लास) के हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button