राष्ट्रीय

एयर इंडिया की घटना के बाद एक और फ्लाइट से आया मेडे कॉल, इंडिगो फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग

बेंगलुरु: गुवाहाटी से चेन्नै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को गुरुवार रात बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 168 यात्री थे। पायलट ने ‘मेडे’ (Mayday) कॉल किया था। क्योंकि विमान में ईंधन कम था। इंडिगो की फ्लाइट 6E-6764 ने गुवाहाटी से शाम 4.40 बजे उड़ान भरी थी। चेन्नै में रात 7.45 बजे लैंडिंग करते समय पायलट ने ‘गो अराउंड’ करने का फैसला किया। ‘गो अराउंड’ तब होता है जब विमान रनवे को छूने के बाद लैंडिंग नहीं करता और फिर से उड़ान भरता है। ऐसा ईंधन की कमी के कारण हुआ।

पायलट किया ने ‘मेडे’ कॉल

एक सूत्र ने बताया कि बेंगलुरु एयरपोर्ट से लगभग 35 मील पहले पायलट ने ‘मेडे’ कॉल किया। ‘मेडे’ कॉल का मतलब है कि विमान खतरे में है और उसे तुरंत मदद की ज़रूरत है। सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसा लग रहा था कि विमान की लैंडिंग ठीक से नहीं हो रही थी। एक यात्री ने बताया कि अचानक विमान के ऊपर उठने से कई यात्री डर गए थे। वे अपनी सीटों पर डर के मारे बैठे रहे। यात्री का नाम नहीं बताया गया है।

बेंगलुरु जाने का फैसला

एयरपोर्ट और ATC के सूत्रों ने बताया कि पायलट ने दूसरी बार लैंडिंग करने की कोशिश नहीं की। इसके बजाय उसने बेंगलुरु जाने का फैसला किया। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि Mayday कॉल मिलने के बाद एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने ग्राउंड स्टाफ को अलर्ट कर दिया। मेडिकल और फायर सर्विस के कर्मचारी तुरंत तैयार हो गए। विमान रात 8.20 बजे सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।

दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटाया

एक सूत्र ने बताया कि दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। लेकिन इंडिगो ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। एयरलाइन ने कहा कि चेन्नै एयरपोर्ट पर ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से फ्लाइट को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। लेकिन चेन्नै ATC ने इस दावे को गलत बताया है। एक सूत्र ने कहा कि ऐसा लगता है कि ‘गो अराउंड’ के बाद विमान में जरूरी ईंधन नहीं था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button