अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में बहुत बड़ा हादसा होते-होते टला, हाईवे पर रेलिंग के बीच लटका ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर

मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर गोविंद नगर क्षेत्र के गोकुल रेस्टोरेंट के पास गोकुल फ्लाईओवर पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक्टरों से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग से फंसकर हवा में लटक गया। शुक्र है कि ट्रेलर नीचे नहीं गिरा। वरना गंभीर जनहानि हो सकती थी।

10 नए ट्रैक्टर लेकर आया था ट्रेलर

आगरा दिल्ली हाईवे पर एक ट्रेलर दिल्ली की ओर जा रहा था। ट्रेलर में करीब 10 नए ट्रैक्टर लदे हुए थे। गोकुल रेस्टोरेंट के समीप फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह 10 बजे चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। अनियंत्रित ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए बीच में फंस गया और आधा हिस्सा हवा में लटक गया। इसे देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

चालक को अस्पताल में कराया भर्ती

चालक गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी। साथ ही ट्रेलर मालिक को भी सूचना दी गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को सुरक्षित हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गोविंद नगर थाना प्रभारी रवि त्यागी ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button