एनसीआरनोएडा

जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, गौतमबुद्धनगर में अलर्ट मोड पर नोएडा पुलिस

त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त, पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में सुरक्षा इंतजामों की निगरानी, आवासीय सोसायटियों का किया जा रहा निरीक्षण।

गौतमबुद्धनगर। जनता की सुरक्षा, सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह की प्राथमिकताओं में शामिल है। आगामी त्योहारों को देखते हुए उनके निर्देशन में पूरे गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नोएडा पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधिकारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।
इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह एवं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री स्वतंत्र सिंह के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा श्री पवन कुमार ने थाना बिसरख पुलिस बल के साथ विभिन्न आवासीय सोसायटियों में सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, विजिटर एंट्री रजिस्टर और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने, आगंतुकों का विवरण दर्ज करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस का उद्देश्य है कि गौतमबुद्धनगर के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल मिले और सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मना सकें।
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गौतमबुद्धनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button