Breaking Newsअपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: जलपुरा के पेट्रोल पंप पर मिला तीन दिन से लापता शख्स का शव, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार शाम एक युवक का शव मिला। मृतक 12 सितंबर से गायब था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि युवक मोटर मैकेनिक का काम करता था। उसी दुकान के पास उसका शव सड़ी-गली हालत में मिला है। युवक की पहचान राजीव निवासी पिलखुनी गांव कासगंज के रूप में हुई है। इस समय जलपुरा गांव की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता था।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद नाराज होकर घर से निकाला था। उसके बाद वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने कुछ जानकारी दी है। उस पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button