मनोरंजनसिनेमा

काजी तौकीर के लिए पहली बार ‘बिग बॉस’ देखेंगे अरिजीत सिंह, बोले- अपना रॉकस्टार…

नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss Season 20) शुरू हो गया है। इस बार शो में कुल 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है जिनमें से एक ऐसा कंटेस्टेंट है जिसके लिए अरिजीत सिंह (Arijit Singh) भी शो देखने के लिए मजबूर हो गए।

दरअसल, सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी जिंदगी में कभी भी सलमान का रियलिटी शो बिग बॉस नहीं देखा, लेकिन इस बार वह पहली बार शो देखने वाले हैं और इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि काजी तौकीर (Qazi Touqeer) हैं।

पहली बार बिग बॉस देखेंगे काजी

मशहूर सिंगर काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं जो शुरू से ही दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में, अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वह सिर्फ काजी के लिए अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखेंगे।

इस कंटेस्टेंट को बताया रॉकस्टार

अरिजीत सिंह ने 9 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर बिग बॉस 20 से जुड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार ‘बिग बॉस’ देखना होगा, क्योंकि हमारा रॉकस्टार काजी उधर है।”

अरिजीत सिंह को हरा चुके हैं काजी

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह और काजी कभी को-कंटेस्टेंट्स रहे हैं। दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। दरअसल, काजी और अरिजीत 2005 में आए सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ का हिस्सा थे। काजी ने अरिजीत को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

कौन हैं काजी तौकीर?

काजी तौकीर सिंगिंग की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। उन्हें फैंटम के सॉन्ग ‘अफगान जलेबी’ से पॉपुलैरिटी मिली थी जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ नजर भी आए थे। हालांकि, सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब वह बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button