ग्रेटर नोएडा में छह साल की लापता बच्ची का शव मिला, आरोपी को पुलिस ने दबोचा; दुष्कर्म की आशंका

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में छह साल की एक मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। यह बच्ची 28 अगस्त को घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पांच अलग-अलग टीमें तैनात की थीं। टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग और अन्य स्रोतों से जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में एक संदिग्ध की पहचान हुई और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
सीसीटीवी से मिला सुराग
सीसीटीवी में आरोपी को बोरी में बच्ची को ले जाते दिखाई दिया है। पुलिस घटना को बलात्कार की कोशिश का संभावित मामला भी मान रही है। घटना थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के तहत आने वाले हल्दौनी गांव की है। 28 अगस्त की रात बच्ची बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गुमशुदा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य स्रोतों से जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान हुई और उसे हिरासत में लिया गया।
परिजनों दुष्कर्म की आशंका जताई
आरोपी ने रक्षाबंधन के दिन बच्ची को उसके घर से बहला-फुसला कर अपने साथ ले लिया। बाद में उसने बच्ची की हत्या कर शव को बोरी में भरकर कहीं फेंक दिया। आरोपी द्वारा बच्ची को बोरी में रखकर ले जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस जांच के दौरान मिलने वाले एक सीसीटीवी क्लिप में आरोपी को कथित तौर पर एक बोरी लेकर जाते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और बच्ची का शव बरामद कर लिया। शव की हालत और कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हल्दौनी और आसपास के गांवों में डर का माहौल
पुलिस के अनुसार, चिकित्सकों की टीम वीडियोग्राफी के साथ बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत का कारण और घटना से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। पुलिस हत्या के कारण और संपूर्ण घटनाक्रम की जांच कर रही है। दुष्कर्म समेत सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान देकर सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। घटना के बाद हल्दौनी गांव और उसके आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है।
28 अगस्त को बच्ची गायब हुई थी
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात नाबालिग बच्ची गायब हो गई थी। सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया। उसके बाद बच्ची की बरामदगी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित कर खोजबीन शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से सघन खोज की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी जारी रखी। इसी दौरान नजदीक ही नाबालिग बच्ची का शव बरामद हुआ। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।



