उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी में देर रात बड़ा फेरबदल, 17 आईएएस अफसरों का तबादला, संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद की कमिश्नर

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार (23 अगस्त) देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. कई आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. मंडलायुक्त से लेकर सचिव और प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वहीं कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद से कार्यमुक्त किया गया है और कुछ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

तबादला सूची के मुताबिक संगीता सिंह को अलीगढ़ मंडलायुक्त के पद से हटाकर मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है. वहीं ओम प्रकाश आर्य, जो राजस्व परिषद प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात थे, उन्हें मंडलायुक्त अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है.

यूपी जल निगम के प्रबंध निदेश बने रवीन्द्र कुमार

गौरी शंकर प्रियदर्शी को आयुक्त ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश बनाया गया है. वहीं चैत्रा बी. को महानिदेशक आयुष एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रमोद कुमार उपाध्याय को सदस्य (प्रशासनिक), राजस्व परिषद, लखनऊ बनाया गया है. इसके साथ ही रवीन्द्र कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक अमृत के पद से कार्यमुक्त किया गया है.

डा. राज शेखर बने सचिव नियोजन

मासूम अली सरवर को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के प्रबंध निदेशक और राज्य मिशन निदेशक अमृत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं, उन्हें सचिव नियोजन विभाग और महानिदेशक अर्थ एवं संख्या के पद से कार्यमुक्त किया गया है.

डा. राज शेखर को सचिव नियोजन विभाग तथा महानिदेशक अर्थ एवं संख्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है.

कुमार प्रशान्त को आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं गुर्राला श्रीनिवासुलु को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है.

देवेन्द्र पाण्डेय को विशेष सचिव उपभोक्ता की जिम्मेदारी

अमृत पाल कौर को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं नवनीत सेहारा को इस पद से कार्यमुक्त किया गया है.

देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग बनाया गया है. वहीं विवेक श्रीवास्तव, जो लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात थे, को विशेष सचिव, पशुधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा अमृत त्रिपाठी को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज बनाया गया है. वहीं, ओम प्रकाश राय को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button