उत्तर प्रदेशराज्‍य

उत्तर प्रदेश के रामपुर में गरमाई सियासत… जौहर यूनिवर्सिटी बचाने के लिए सपा का शक्ति प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन

आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर ऐक्शन रुकवाने के लिए विधायकों के बाद अब सपा सांसदों का दल रामपुर जाएगा। अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्रतिनिधिमंडल 25 जुलाई को रामपुर पहुंचकर मामले का जायजा लेगा। वहीं, अखिलेश यादव भी इसे लेकर सरकार पर बरसे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन चल रहा है और रामपुर में शिक्षा का।

रामपुर जा रहा सपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विवि से जुड़े पूरे प्रकरण की जानकारी लेगा और अपनी रिपोर्ट सपा के बड़े नेताओं को सौंपेगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि विश्वविद्यालय की इमारत पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शिक्षा के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इस कार्रवाई से गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

दल में रुचि वीरा, इकरा हसन समेत नौ सदस्य

प्रतिनिधिमंडल में मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा के अलावा जिलाध्यक्ष अजय सागर, जावेद अली खान, हरेंद्र सिंह मलिक, इकरा हसन, राजीव राय, मोहिबुल्लाह नदवी, नीरज मौर्य और जियाउर्रहमान बर्क सहित कुल नौ सदस्य शामिल हैं। साथ ही रामपुर के जिलाध्यक्ष को भी प्रतिनिधिमंडल के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा बचाने की लड़ाई

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जारी विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन चल रहा है और रामपुर में शिक्षा का।

अखिलेश यादव ने लिखा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने से ही यहां के छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। इसी सोच के साथ समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा और विश्वविद्यालय के समर्थन में चल रहे आंदोलन में शामिल होकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा संस्थानों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाकर नया इतिहास लिख रही है, जो बेहद शर्मनाक है।

देश मानता है, भाजपा आक्रांता है

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश मानता है, भाजपा आक्रांता है। इतिहास गवाह है कि विश्वविद्यालय तोड़ने वाले कभी अपने लोग नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा संस्थानों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाकर नया इतिहास लिख रही है, जिसे उन्होंने शर्मनाक बताया।

गौरतलब है कि जौहर यूनिवर्सिटी के कई भवनों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी होने के बाद रामपुर में विरोध प्रदर्शन जारी है। समाजवादी पार्टी लगातार इस मुद्दे को उठाते हुए विश्वविद्यालय को बचाने और छात्रों के हितों की रक्षा की मांग कर रही है। वहीं, पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने भी आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में पहुंचकर सरकार से कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की है।

विधायकों के साथ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों में भरा जोश, जमकर नारेबाजी

वहीं, मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष को देख छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। अनिश्चितकालीन धरने के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे लाव लश्कर के साथ छात्रों में जोश भरने पहुंचे थे। विधायकों पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों को पार्टी की और से पूरा समर्थन दिया।

सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 40 में से 38 भवनों को रामपुर विकास प्राधिकरण नें 15 दिन के अंदर ध्वस्त करने का नोटिस दिया है। भवन ध्वस्त करने के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। गुरुवार को धरने के छठे दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे अपने लश्कर के साथ पहुंचे तो धरने पर बैठे छात्रों में जोश भर गया।

धरना स्थल पर बैठकर नेता प्रतिपक्ष ने जौहर विश्वविद्यालय को पूरा समर्थन दिया। इस दौरान छात्रों ने भी जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष करीब 5 मिनट तक धरना स्थल पर छात्रों के बीच बैठे रहे। इस दौरान धरना स्थल पर विधायक पूर्व विधायक एवं आसपास के जिलों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में काफी देर तक विधायक एवं छात्र नारेबाजी करते रहे।

नेता प्रतिपक्ष नें विश्वविद्यालय के अंदर 1 घंटा की बैठक

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे विश्वविद्यालय के अंदर 1 घंटे तक विश्वसनीय नेताओं के साथ बैठक करते रहे। बैठक पूरी तरह से गोपनीय चली और किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं थी। करीब घंटा बर्बाद बाहर निकलने पर चलते-चलते मीडिया से बात की।

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का कार्यक्रम था। धरना स्थल पर 5 मिनट रुकने के बाद नेता प्रतिपक्ष विश्वविद्यालय के अंदर चले गए। इस दौरान करीब 1 घंटे तक विश्वसनीय लोगों के साथ गोपनीय बैठक होती रही। बैठक में जिला अध्यक्ष अजय कुमार सागर और विधायक नसीर अहमद खान भी मौजूद रहे। इनके अलावा कई विधायक और जिला अध्यक्ष भी विश्वविद्यालय के अंदर बैठक में मौजूद थे। विश्वविद्यालय से निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने चलते-चलते मीडिया से बात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button