जेवर में शॉर्ट सर्किट से जिम में लगी आग, दूसरी मंजिल पर PG में फंसे 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

नोएडा: भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। रविवार को गाजियाबाद के लिंक रोड स्थित फैक्ट्री में आग के बाद ग्रेटर नोएडा में एक जिम में आग लग गई।
रविवार सुबह जेवर पुलिस कोतवाली के सामने स्थित एक जिम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपने आगोश में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।
जिम में उस समय आग लगी, जब लोग व्यायाम कर रहे थे। अचानक से धुआं उठता देख लोग बचने की कोशिश करते उससे पहले ही जिम में धुआं-धुआं हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनवर्टर की बैटरी में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी है। हालांकि, अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग
बता दें कि इससे पहले गाजियाबाद शहर के लिंक रोड एरिया में स्थित एक धागा बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान है।


