एनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा एयरपोर्ट से अकासा के विमान भी भरेंगे उड़ान, जारी हो गई डेट; कई शहरों के लिए कर सकेंगे सफर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अकासा एयर भी 16 जून को उड़ानें शुरू करेगी। दो एयरलाइंस की सेवा शुरू होने से विमानों और नए शहरों की संख्या बढ़ेगी। यह एयरलाइंस जल्द टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को वाणिज्यिक विमानों की उड़ान शुरू होनी है।

उड़ानें और टिकट बुकिंग

गुरुवार को करियर लांच के तौर पर इंडिगो एयरलाइंस ने 16 शहरों के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी। अकासा एयर भी 16 जून से अपनी उड़ानें शुरू कर देगी। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में एयरलाइंस अपनी समय सारिणी भी जारी कर देगी। इससे न सिर्फ एयरपोर्ट से विमानों की संख्या में इजाफा होगा, बल्कि नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकेंगी। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट की एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ भी उड़ानें शुरू करने को लेकर वार्ता चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक तीनों एयरलाइंस शुरुआत में 30 शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकती हैं। इनमें अयोध्या समेत अन्य कई शहर शामिल हैं। साथ ही, तीनों एयरलाइंस की सेवा शुरू होने का असर किराये पर भी पड़ने का अनुमान है। फिलहाल एक ही एयरलाइंस ने अपनी समय सारिणी जारी की है। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट का किराया दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में महंगा है। तीनों एयरलाइंस की उड़ानें शुरू होने पर इसमें राहत के आसार हैं।

किराए की चिंता

जेवर विधायक ने किराया महंगा होने पर चिंता जताई

नोएडा एयरपोर्ट पर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की तुलना में यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) अधिक होने पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने चिंता जाहिर की। उन्होंने इस बाबत उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र को पत्र लिखकर शुल्कों के पुन: मूल्यांकन की मांग की। विधायक ने पत्र में लिखा कि नोएडा एयरपोर्ट देश की सबसे महत्त्वाकांक्षी अवसंरचना परियोजनाओं में से एक है, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं उत्तर भारत की जनता को अत्यधिक अपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रारंभिक चरण में ही टिकट दरें दिल्ली एयरपोर्ट से अधिक रहेंगी, तो इससे यात्रियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा। एयरपोर्ट की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी। नोएडा से लखनऊ की टिकट पर आगमन के लिए यूडीएफ 248 रुपये और प्रस्थान के लिए 1121 रुपये है, जिससे यहां से लखनऊ का किराया दो हजार रुपये तक महंगा है।

अकासा एयर की उड़ानें

—कोट—

अकासा एयर भी 16 जून से उड़ानें शुरू कर देगी। इसके लिए जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है। दो एयरलाइंस की उड़ानें शुरू होने के बाद फ्लाइट और नए शहरों के लिए उड़ानें बढ़ सकेंगी।

– आरके सिंह, सीईओ, यीडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button