ग्रेटर नोएडा में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या, खुद भी फंदे पर लटका प्रेमी; बंद कमरे में मिले दोनों के शव

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में प्रेमी युगल के शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला है. प्रथम दृष्टिया आशंका यह जताई जा रही है कि प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या की है ,फिर खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पड़ोसियों को कमरे से बदबू आने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके के तुगलपुर में इस दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रथम दृष्टि यह आशंका जताई जा रही है कि पहले प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या की उसके बाद उसने अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों के सबको कब्जे में लेकर जाट शुरू कर दी है. वहीं मृतकों की पहचान देवरिया के रहने वाले गुड्डू उर्फ गोलू और ज्योति के रूप में हुई है.
कमरे से बदबू आने पर दी गयी पुलिस को सूचना
पड़ोसियों ने यह बताया कि मृतकों का कैमरा कई दिनों तक कमरा बंद था. जब पड़ोसियों को बदबू आई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुँचकर गेट का ताला तोड़ा. तो अंदर का नजारा खौफनाक था. जिसमें ज्योति का शव बिस्तर पर पड़ा था, जिससे अंदेशा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. वहीं, गुड्डू का शव पंखे से लटका हुआ मिला आत्महत्या कर ली है.
हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका
वहीं पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दिया है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. इस घटना को अंजाम किस लिए दिया गया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है,ताकि मौत के सटीक समय और कारणों का पता चल सके. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह क्या थी. पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.
ताला तोड़कर निकाले शव
ग्रेटर नोएडा डीपी प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस को 112 पर कॉल कर सूचना दी गई थी. तुगलपुर के एक मकान में बदबू आ रही है. पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो बंद कमरे के अंदर महिला पुरुष के शव थे. पुलिस ने ताला तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाल दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस सनसनी घटना की पुलिस जांच कर रही है. इस घटना को अंजाम कैसे दिया गया. दोनों मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.



