उत्तर प्रदेशराज्‍य

केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, सभी सुरक्षित

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य आज हेलीकॉप्टर के जरिए लॉ मार्टस् से कौशाम्बी जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में खराबी के कारण डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं भर जाने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

सभी लोग सुरक्षित

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान अचानक हेलीकॉप्टर में धुआं भर जाने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की गई। सूचना मिलते ही पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर को लखनऊ की ओर मोड़ दिया और एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। उपमुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने पुष्टि की कि आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया था।अधिकारियों ने पुष्टि की है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है।

कौशाम्बी जा रहे थे डिप्टी सीएम

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज सुबह लखनऊ से कौशाम्बी जा रहे थे। यहां दोपहर 11.30 बजे तक केशव प्रसाद मौर्य को कौशाम्बी पहुंचना था, लेकिन हेलीकॉप्टर में खराबी की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कौशाम्बी में होने वाले कार्यक्रमों की बात करें तो केशव प्रसाद मौर्य यहां सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। यह कार्यक्रम कौशाम्बी के शीतला देवी अतिथि गृह के पास आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा वह पार्टी के पदाधिकारियों से भी संवाद करने वाले थे। केशव प्रसाद मौर्य के अन्य कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक और विभिन्न परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button