मनोरंजनसिनेमा

रश्मिका मंदाना संग शादी की खबरों के बीच दुल्हन सा सजा विजय देवरकोंडा का घर, वीडियो हो रहा वायरल

तेलुगु सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चा अब जोरों पर है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय के हैदराबाद स्थित जूबली हिल्स वाले घर को खूबसूरत लाइटों और सजावट से सजाया गया दिख रहा है. फैंस का मानना है कि यह सजावट उनकी शादी से जुड़ी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक छोटे और निजी समारोह में होगी. इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. कोई फोन या कैमरा ले जाने की इजाजत नहीं होगी, ताकि गोपनीयता बनी रहे. शादी के बाद दोनों एक महीने का ब्रेक लेकर साथ समय बिताएंगे.

ग्रैंड रिसेप्शन 

इसके अलावा, एक ग्रैंड रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में रखा जाएगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों और अन्य मेहमानों को बुलाया जाएगा. शादी समोरोह छोटा होगा, और रिसेप्शन में सबके आशीर्वाद की उम्मीद है. विजय और रश्मिका की लव स्टोरी काफी खास है. दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता. लंबे समय तक वे सिर्फ दोस्त कहते रहे, लेकिन साथ छुट्टियां मनाते और सोशल मीडिया पर संकेत देते दिखे.

रश्मिका और विजय की लव स्टोरी

रश्मिका ने विजय को अपनी जिंदगी का ‘आशीर्वाद’ बताया है, जिसने उन्हें पुराने दर्द से उबरने में मदद की. पिछले साल अक्टूबर 2025 में दोनों ने निजी रूप से एंगेजमेंट भी कर ली थी, जिसकी पुष्टि कई मीडिया रिपोर्ट्स में हुई. फिलहाल, न तो विजय ने और न ही रश्मिका ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है, लेकिन वीडियो और इनविटेशन ने फैंस में काफी उत्साह भर दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button