यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादला

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की रात में प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिससे प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है. ये तबादले मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी (SDM), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर हुए हैं.
प्रमुख सचिव कार्मिक एवं नियुक्ति एम देवराज ने बताया कि पीसीएस अधिकारी राजेश चन्द्र जो पहले उप जिलाधिकारी (SDM) गाजीपुर थे अब, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मैनपुरी होंगे. पीसीएस अधिकारी राजेश चन्द्र को गाजीपुर से हटाकर मैनपुरी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पीसीएस अधिकारी विकास यादव जो पहले राजस्व परिषद सम्बद्ध थे, अब उप जिलाधिकारी (SDM), अम्बेडकरनगर होंगे. पीसीएस अधिकारी विकास यादव को अम्बेडकरनगर जिले में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. पीसीएस अधिकारी बृजपाल सिंह को उप जिलाधिकारी (SDM), देवरिया से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), लखीमपुर खीरी स्थानांतरित किया गया है. अब वह लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा पहले नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या को अब अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीसीएस अधिकारी संजीय कुमार उपाध्याय पहले वे विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण थे अब वह नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या होंगे. पीसीएस अधिकारी अर्चना अग्निहोत्री पहले सम्बद्ध राजस्व परिषद थीं, अब उप जिलाधिकारी (SDM) मऊ बनाई गई हैं.
IAS अधिकारी हेकाली झिमोमी को मिली अहम जिम्मेदारी : इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है. राज्य सरकार ने सीनियर IAS अनिल कुमार-III को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद से अवमुक्त कर दिया है. इस पद पर अब वी. हेकाली झिमोमी (आईएएस, 1996 बैच) को नियुक्त किया गया है.



