अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा के डंपिंग यार्ड में कूड़े के ढेर से मिला युवती का शव, पॉलीथीन में हाथ-पैर बंधी लाश मिलने से इलाके में सनसनी

 नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-142 स्थित कूड़े के ढेर में एक बैग के अंदर लड़की का शव बरामद हुआ है। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरा झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा था। संदेह है कि महिला की हत्या कर शव को बैग में ठूंसकर कचरे में फेंक दिया गया था। कूड़ा बीनने वालों को डंपिंग यार्ड में एक संदिग्ध बैग मिला। बैग खोला तो उसमें लड़की का शव निकला। शव देखते ही वे चिल्लाने लगे, तभी आसपास के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का अनुमान है कि लड़की की आयु करीब 22 से 25 वर्ष के बीच है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सभी थाना क्षेत्रों से संपर्क कर शव की पहचान कराने में लगी हुई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि शव यहां कैसे फेंका गया और इस क्रूर अपराध को किसने अंजाम दिया।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो एक अज्ञात महिला उम्र करीब 22 से 25 वर्ष का शव कूड़े के ढेर में मिला था। पुलिस उच्चाधिकारी व फील्ड यूनिट टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

स्थानीय पुलिस की ओर से सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त और शव कहां से आया है, इस संबंध में जानकारी की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button